12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAS 2018 आरएएस मुख्य परीक्षा में नहीं होगा गणित विषय, आयोग में हुई फुल कमीशन की बैठक

RAS 2018 राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में होने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती सेवा)-2018 की मुख्य

2 min read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Apr 06, 2018

RAS  2018

RAS 2018

RAS 2018 राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में होने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती सेवा)-2018 की मुख्य परीक्षा में गणित विषय शामिल नहीं होगा। केवल आररएस प्री-परीक्षा में ही अभ्यर्थी गणित का पेपर देंगे। आयोग ने गुरुवार को आयोजित फुल कमीशन की बैठक में इस आशय का फैसला किया। आयोग ने वर्ष 2013 और 2016 में आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती सेवा) में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में गणित विषय रखा था। इनके परिणाम के बाद आयोग ने पाया कि मुख्य परीक्षा में गणित विषय के चलते तकनीकी और मेडिकल क्षेत्र के अभ्यर्थियों को ज्यादा फायदा हुआ था।

गुरुवार को हुई फुल कमीशन की बैठक में आरएएस मुख्य परीक्षा में गणित विषय को लेकर खास चर्चा हुई।
जल्द जारी होगी अधिसूचना
फुल कमीशन में गणित विषय को लेकर चर्चा हुई। कमीशन ने संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा की तर्ज पर आरएएस मुख्य परीक्षा में गणित विषय हटाने की संस्तुति की। कमीशन का तर्क था कि पूर्व की आरएएस मुख्य परीक्षाओं में गणित विषय को शामिल किया गया था। लेकिन इससे तकनीकी और चिकित्सा क्षेत्र के अभ्यर्थियों को लाभ ज्यादा हुआ। मानविकी और सामाजिक विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों को कम सफलता मिली। पाठ्यक्रम में नवीन संशोधन से इन अभ्यर्थियों को भी लाभ होगा। आयोग जल्द इसकी अधिसूचना भी जारी करेगा। मालूम हो कि संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में भी गणित विषय नहीं है।


इन विषयों पर भी चर्चा RAS 2018 Exam Syllabus
आरएएस के सिलेबस के अलावा मोटर वाहन उपनिरीक्षक भर्ती सहित शारीरिक शिक्षक भर्ती से जुड़े बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई। कुछ परीक्षाओं में कोर्ट केस को देखते हुए नए वकील जोडऩे और तकनीकी मुद्दों को पारित किया गया।

RPSC चैयरमेन के अनुसार कमीशन की बैठक में आरएएस के सिलेबस और अन्य विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य परीक्षा में यूपीएससी के पैटर्न पर गणित विषय नहीं रखा जाएगा।