राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों का आज परिणाम का इंतजार ख़त्म होने के साथ ही आगामी कक्षा में प्रवेश का रास्ता भी खुल गया है। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर RBSE 10th Supplementary Result 2019 देख पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। राजस्थान बोर्ड द्वारा सप्लिमेंटरी परीक्षा का आयोजन 1 से 3 अगस्त 2019 तक किया गया था। राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी सप्लीमेंट्री रिजल्ट में विद्यार्थी के विषय और नंबर आदि दिए गए होंगे। विद्यार्थी अपना परिणाम देखने के बाद टेंथ सप्लीमेंट्री रिजल्ट मार्कशीट भी डाउनलोड या प्रिंट ले लेवें।