25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBSE: स्थगित परीक्षाएं 3 मई के बाद, 10वीं गणित और सामाजिक विज्ञान परीक्षा आखिर में, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

RBSE Board Exam Revise Time Table 2020: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड लॉकडाउन के कारण स्थगित हुई परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहा है। इनका नया टाइम टेबल जारी करने के साथ ही बोर्ड वे परीक्षाएं पहले कराएगा, जिनमें...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 15 Apr 2020, 7:31 AM IST

RBSE Board Exam 2020

RBSE Board Exam 2020

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड लॉकडाउन के कारण स्थगित हुई परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहा है। इनका नया टाइम टेबल जारी करने के साथ ही बोर्ड वे परीक्षाएं पहले कराएगा, जिनमें परीक्षार्थी कम हैं। हालात सामान्य होने पर अन्य विषयों की परीक्षा होगी। सोशल डिस्टेंस की पलना के लिए कई जिलों में नए सेंटर भी बनेंगे।

शिक्षकों को घर पहुंचेगी कॉपियां
कार्यालयों में अटकी परीक्षाओं की कॉपियां अब जांचने के लिए शिक्षकों के घर पहुंचे जाएंगी। हर जिले में 4-5 वाहनों में रोजाना न्यूनतम 30 शिक्षकों को घर कॉपियां पहुंचे जाएंगी।

10वीं गणित, सामाजिक विज्ञान परीक्षा आखिर में
दसवीं में सबसे ज्यादा गणित व सामाजिक विज्ञान विषय के परीक्षार्थी हैं। इन विषयों में 11-11 लाख से अधिक परीक्षार्थी हैं। कक्षा दसवीं के अन्य 11 विषयों की परीक्षा पांच से दस हजार परीक्षार्थी ही नामांकित हैं।

12वीं: भूगोल, हिंदी, चित्रकला में अधिक
बारहवीं में भूगोल, हिंदी, चित्रकला में सर्वाधिक परीक्षार्थी हैं। भूगोल में चार लाख, हिंदी साहित्य में तीन लाख 80 हजार व चित्रकला में 1.40 लाख परीक्षार्थी हैं। अन्य ज्यादातर विषयों में परीक्षार्थी दस हजार से कम हैं।

जिन विषयों में कम परीक्षार्थी कम हैं, उनकी परीक्षा पहले कराई जाएगी। स्थगित परीक्षाएं 3 मई के बाद शुरू कराने की योजना है। टाइम टेबल नए सिरे से तैयार होगा, जो विद्यार्थियों दस दिन पहले मिल सकेगा।