नई दिल्ली। JEE Advanced 2021: आईआईटी प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन आज 13 सितंबर 2021 से शुरू किये जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन शुरू होने का सही समय अभी घोषित नहीं किया गया है। स्क्रीनिंग टेस्ट, जेईई मेन का रिजल्ट जारी होने के बाद रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19 सितंबर है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर है।