Hindi News / Education News / RPSC Recruitment 2025: राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के 3225 पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया
RPSC Recruitment 2025: राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के 3225 पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया
RPSC Recruitment 2025: राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के 3225 पदों पर भर्ती निकली है। पोस्ट ग्रेजुएट युवा 14 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता, आयुसीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन लिंक की डिटेल।
RPSC Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर (प्रध्यापक एवं कोच - स्कूल शिक्षा) के 3225 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2025 रखी गई है।
RPSC School Lecturer Bharti: कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के तहत कुल 3225 रिक्तियां भरी जाएंगी। ये पद कुल 27 अलग-अलग विषयों के लिए निकाले गए हैं जिनमें हिंदी, इंग्लिश, गणित, विज्ञान, इतिहास, भूगोल आदि विषय शामिल हैं। इसके अलावा कोच के पद भी शामिल हैं।