27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RRB ALP Admit Card 2025 जल्द होगा जारी, इन आसान स्टेप्स से कर पाएंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड

RRB ALP: इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 9,970 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट अपडेट देखते रहें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 12 Jul 2025, 3:48 PM IST

RRB ALP Admit Card 2025

RRB ALP Admit Card 2025(Image-Official)

RRB ALP Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही बोर्ड ने मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया है, जिससे अभ्यर्थी परीक्षा से पहले अभ्यास कर सकते हैं।

इतने पदों पर होनी है भर्ती


इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 9,970 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट अपडेट देखते रहें।

RRB ALP Admit Card 2025: एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं
एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
लॉगिन के लिए जरूरी जानकारी दर्ज करें
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
उसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें

RRB ALP Exam: CBAT परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड की जानकारी


CBAT परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2025 को किया जाएगा। नियमानुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाना था। वहीं, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण पत्र और परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पूर्व ही जारी की जा चुकी है।

RRB ALP: परीक्षा केंद्र पर आवश्यक निर्देश


CBAT परीक्षा के दौरान प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा, जो कि आधार कार्ड के माध्यम से होगा। इसीलिए, सभी उम्मीदवारों को अपने साथ ओरिजिनल आधार कार्ड या ई-वेरीफाई आधार की प्रिंट कॉपी लाना अनिवार्य होगा। RRB ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले वेबसाइट पर जाकर आधार के माध्यम से अपनी पहचान वेरीफाई कर लें, ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग