RRB JE Result 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) CBT-1 परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। बोर्ड ने देशभर के अलग-अलग रीजन के लिए कटऑफ स्कोर भी घोषित कर दिए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं।