10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RRB NTPC Admit card 2025: कब जारी होगा आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

RRB NTPC Admit card 2025: उम्मीदवारों का चयन चार चरणों के आधार पर किया जाएगा। जिसमें सीबीटी-1 (प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा), सीबीटी-2 (द्वितीय चरण परीक्षा), टाइपिंग स्किल टेस्ट...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Aug 03, 2025

RRB NTPC Admit card 2025

RRB NTPC Admit card 2025

RRB NTPC का फॉर्म भर चुके उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जल्द जारी करेगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। RRB के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा तारीख से चार दिन पहले अपलोड किए जाएंगे। RB NTPC Undergraduate Exam का आयोजन 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न नॉन-टेक्निकल पदों के लिए कुल 3445 पदों को भरा जाएगा।

RRB NTPC Admit card 2025: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों के आधार पर किया जाएगा। जिसमें सीबीटी-1 (प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा), सीबीटी-2 (द्वितीय चरण परीक्षा), टाइपिंग स्किल टेस्ट (केवल कुछ पदों के लिए), डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है। अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट आवश्यक है, जबकि कमर्शियल कम टिकट क्लर्क और ट्रेन क्लर्क के लिए केवल दोनों चरण की सीबीटी के बाद डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल चेकअप होगा। सीबीटी में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, जहां प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

RRB NTPC Exam: ये रहेगा परीक्षा पैटर्न

पहले चरण की सीबीटी परीक्षा सभी पदों के लिए एक समान होगी। इस परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट होगी। जिसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें जनरल अवेयरनेस के 40 प्रश्न, गणित के 30 प्रश्न, रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस के 30 प्रश्न शामिल होंगे।

ऐसे कर पाएंगे RRB NTPC Admit card 2025 डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर 'Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।