RTE Madhya Pradesh Admission 2024-25: शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत मध्य प्रदेश में वंचित वर्ग से आने वालों छात्रों के निजी स्कूल में प्रवेश (Private School Admission 2024) को लेकर आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 मार्च 2024 थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 मार्च 2024 कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब 5 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की तिथि के साथ-साथ अन्य चीजों में भी बदलाव किया गया है।