Samsung Smart Class सैमसंग इंडिया ने गुरुवार को अपने फ्लैगशिप सिटिजनशिप इनीशियेटिव के तहत देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों, तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों और दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूलों में 200 नए सैमसंग स्मार्ट क्लास जोडऩे की घोषणा की। इन नए क्लासरूम के बाद, देशभर के 652 जवाहर नवोदय विद्यालयों, तमिलनाडु के 28 सरकारी स्कूलों और दिल्ली पुलिस पब्लिक के तीन स्कूलों में सैमसंग स्मार्ट क्लास उपलब्ध हो गई हैं।