आपको बता दें कि जिस सीनियर पर यह इल्जाम लगे हैं वह इंजीनियरिंग फाइनल ईयर का स्टूडेंट है और इंस्टीट्यूट स्टूडेंट मेंटर प्रोग्राम का हिस्सा रह चुका है। वह मूड इंडिगो कल्चरल फेस्टिवल को भी हैड कर चुका है। इस सीनियर पर आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। शिकायतकर्ता ने कहा कि लंबे सम तक वह इस बारे में कुछ बोल नहीं पाया, क्योंकि उसे डर था कि उसे ही गलत ठहराया जाएगा, लेकिन फिर उसने हिम्मत कर डीन को उस सीनियर की शिकायत की।