शिक्षामित्रों ने बुधवार को समायोजन रद्द होने का एक वर्ष पूरा होने पर राजधानी में प्रदर्शन किया और महिला शिक्षामित्रों ने भी मुंडन करा कर विरोध जताया। 25 जुलाई, 2017 को सर्वोच्च अदालत ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया था। गौरतलब है कि शिक्षामित्र बीते एक वर्ष से समान कार्य, समान वेतन की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनके समायोजन तक उन्हें शिक्षक के समान वेतन दिया जाए। शिक्षामित्र अध्यादेश लाकर समायोजन की मांग कर रहे हैं।