SSC CGL 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 24 जून 2024 को जारी किया गया था। इसके तहत टियर-1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित हुई थी, जिसका परिणाम 5 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए टियर-2 परीक्षा 18, 19, 20 और 31 जनवरी 2025 को आयोजित हुई थी। फाइनल रिजल्ट जारी होने से पहले सभी उम्मीदवारों के लिए पदों और विभागों की प्राथमिकता भरना अनिवार्य है।