विद्यार्थियों का दावा है कि यह घटना कथित तौर पर बीते शनिवार को हुई, जब मुंबई व आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही थी और गाय आश्रय के लिए इमारत में प्रवेश कर गई, लेकिन वह अनजाने में व्याख्यान कक्ष के अंदर चली गई। आईआईटी-बंबई का परिसर पूरी तरह हरा-भरा है, और यह पवई झील से लगा हुआ है, जो विभिन्न प्रकार के प्राणियों की आश्रयस्थली है।