साल 2016 की बात है, जब रेलटेल और गूगल ने भारत के कई रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई लॉन्च किया था। श्रीनाथ ने इस अवसर का सही इस्तेमाल करते हुए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। श्रीनाथ ने रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध मुफ्त वाई-फाई की मदद से केपीएससी केएएस परीक्षा क्रैक कर ली। लेकिन श्रीनाथ यहीं नहीं रूके, उन्हें IAS बनना था और उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की।