उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों का स्तर ऊपर उठाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। दक्षिणी दिल्ली के मदनपुर खादर में दिल्ली सरकार ने आधुनिक सुविधाओं से लैस सरकारी स्कूल बनाया है। बुराड़ी में 12वीं तक के लिए सर्वोदय विद्यालय का निर्माण कराया गया है। 54 मॉडल स्कूल तैयार किए जा चुके हैं। सरकारी स्कूलों में न के वल पुस्तकालय, बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, बल्कि स्कूलों में जिम की भी सुविधा दी गई है।