8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

apps knowledge: प्रत्येक एंटरप्रेन्योर के लिए जरूरी हैं ये मोबाइल ऐप

मोबाइल टेक्नोलॉजी और इंसानी दिमाग के साथ खेलने वाली मोबाइल ऐप पर रिसर्च करने वाली एक अमरीकन एजेंसी ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि किस तरह की मोबाइल ऐप एक एंटरप्रेन्योर के लिए मददगार हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jitendra Kumar Rangey

•

Updated: 28 Sep 2019, 1:44 PM IST

apps knowledge: प्रत्येक एंटरप्रेन्योर के लिए जरूरी हैं ये मोबाइल ऐप

apps,apps,apps,apps,apps

ऐप्स सलेक्शन करना भी चुनौती भरा कार्य
स्मार्टफोन और उसकी ऐप किसी भी एंटरप्रेन्योर को अपने गोल से डिस्ट्रेक्ट भी कर सकती हैं तो उनके सही इस्तेमाल करने पर वे बेस्ट फ्रेंड की तरह साथ भी निभा सकती हैं। आपको बता रहे हैं ऐसे ऐप्स के बारे में जो एक एंटरप्रेन्योर को अपनी स्किल्स को बढ़ाने और अधिक एनर्जी के साथ काम करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। ऐसे ऐप्स का सलेक्शन करना किसी भी एंटरप्रेन्योर के लिए बहुत ही चुनौती भरा कार्य हो सकता है, लेकिन हम बना रहे हैं उनकी राह आसान-
कंटेंट बुकमार्किंग ऐप
सोशल मीडिया वर्ल्ड के जरिए आने वाली ढेरों जानकारियों में से कुछ आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद भी होती हंै लेकिन ऐसे नोटिफिकेशन या अन्य सामग्रियों को स्टोर या सेव करने के लिए आप हमेशा तैयार नहीं रह सकते हैं। ऐसी जानकारियों को माइंड में रखने के लिए कंटेंट बुकमार्किंग ऐप बेस्ट ऑप्शन है। कई इमर्जिंग कंपनियों के साथ मशहूर कंपनियां भी इन्हें यूज कर रही हैं। इन एप का सलेक्शन के लिए यह ध्यान रखने की जरूरत है कि आप कौन-कौन से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कितना एक्टिव रहते हैं। ऐसे एप्स की संख्या लाखों में है लेकिन जो ऐप सबसे अधिक पसंद की जाती हैं उनमें पॉकेट, टैगपैकर, पिनबोर्ड, स्टम्बलअपोन, कोजमोस, वायरब्राउसर आदि प्रमुख हैं।
टीम कॉलोबरेशन ऐप
बिजी शेड्यूल और टारगेट पूरा करने के प्रयास में आप प्रतिदिन अपनी पूरी टीम से नहीं मिल सकते हैं। इस कारण कई बार अपने टीम मेंबर्स से इंपोर्टेंट कनवर्सेशन के लिए आपको फोन या मैसेज का ही ऑप्शन तलाशना पड़ता है। जो कि काफी तनाव बढ़ाने वाला होता है। यदि आप वन टच कम्युनिकेशन एप की सर्विस लेते हैं तो इससे ना केवल आपका समय बचेगा अपितु आप जल्द ही मैसेज अपने सभी टीम मेंबर्स को आसानी से भेज सकते हैं। हालांकि यह प्रयोग नया है लेकिन दिलचस्प भी है।
प्रोडक्टिविटीएप सबसे यूजफुल
यंग एंटरप्रेन्योर एक सप्ताह में औसतन 90-95 घंटे काम करता है। अधिक काम करने का असर उसकी कार्यक्षमता पर भी पड़ता है। यदि प्रोडक्टिविटी एप का इस्तेमाल किया जाए तो इससे ना केवल आप ठीक से काम को मैनेज कर पाएंगे बल्कि लक्ष्यों को समय पर भी पूरा करने में मदद मिलेगा। वर्तमान में ऐसी एप की संख्या सैंकड़ों में है। कुछ प्रोडक्टिविटी एप जिनका इस्तेमाल सबसे अधिक किया जाता है उनमें ट्रेलो, स्लेक, हॉटसूट, टोगल, हैलोसाइन, जैपर के अलावा क्लाउडएप व कैलेंडर भी प्रमुख हैं। अधिक काम के कारण आपकी वर्कएफिशिएंसी प्रभावित हो रही है तो इस तरह की मोबाइल ऐप का यूज करने की जरूरत है।