अगर टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेजों (Top Government Medical College) की बात करें तो एम्स, जेआईपीएमईआर, मद्रास मेडिकल कॉलेज के अलावा केजीएमयू और एम्स जोधपुर का नाम लिस्ट में है। देश में 30 से ज्यादा सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं जो नीट स्कोर के आधार पर एडमिशन देते हैं। वहीं प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों (Top Private Medical College) की बात करें तो सीमसी, डॉ. डी.वाई पाटिल कॉलेज ऑफ आर्युवेद एंड रिसर्च सेंटर, सेंट जॉन्स नेशनल एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेस, श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च और केएमसी मैंगलोर के नाम इस सूची में आते हैं।