विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए योग्यता भिन्न होती है, इसलिए आवेदनकर्ता को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वह पात्रता मापदंडों को जांच ले। विदेश और गैर यूरोपीय संघ (ईयू) के स्टुडेंट्स को कुछ अंग्रेजी भाषा की आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। आमतौर पर यूके के विश्वविद्यालय और कॉलेज TOEFL, IELTS या दोनों के अंकों को मान्यता देते हैं। आवेदकों को यह भी पता करना होगा कि जिस कॉलेज या यूनिवर्सिटी के लिए वे आवेदन करना चाहते हैं, वहां TOEFL, IELTS के अंक एडमिशन के जरूरी हैं या नहीं।