22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Board Results 2018 घोषित: 6 से 10% गिरा 10वीं और 12वीं का परिणाम, जानिए पूरी डिटेल

UP Board Results 2018 में परिणाम 10वीं का 75.16 व 12वीं 72.43 फीसदी रहा

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Apr 29, 2018

UP Board Results 2018

UP Board के अधिकारियों ने इतिहास बनाते हुए UP Board Results 2018 अप्रैल में घोषित कर दिया है। इस साल कक्षा 12 की परीक्षा के लिए 29,81,327 और 36,55,691 छात्र कक्षा 10 की परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड थे। 11 लाख ने परीक्षा छोड़ दी थी। छात्र अपने परिणाम यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।


इतना रहा परिणाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने आज दिन में 12:30 बजे 10वीं व 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.16 व 12वीं का 72.43 फीसदी रहा है। 10वीं कक्षा में 1062 बालक व 787 बालिकाओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने इस बार भी कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के नतीजे एक ही दिन जारी किए है। 10वीं की परीक्षा में 1062 बालक व 787 बालिकाओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया है। वहीं, 12वीं के छात्रों में 90 बालक व 47 बालिकाओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया है।

इन्होंने किया टॉप
10वीं कक्षा में इलाहबाद के शिवकुटी के बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज की अंजलि वर्मा ने टॉप किया। इस परीक्षा में अंजलि को 96.33 अंक मिले हैं। वहीं, 12वीं में फतेहपुर गोपाल गंज के सर्वोदय इंटर कालेज के रजनीश शुक्ला ने टॉप किया है। रजनीश शुक्ल ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

पिछले साल से कम रहा परिणाम
पिछले साल 10 वीं कक्षा का परिणाम 81.18 और 12वीं कक्षा का पासिंग परसेंटेज 82.62 था। जबकि इस बार 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.16 व 12वीं का 72.43 फीसदी रहा है जो कि पिछले साल की तुलना में 6 से 10 फीसदी तक कम है।

इतने छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 66 लाख 37 हजार 18 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। लेकिन बोर्ड परीक्षा में नकल को लेकर की गई सख्ती और परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के कारण 11 लाख 32 हजार से ज्यादा हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। इन परीक्षाओं का आयोजन 6 फरवरी से 12 मार्च के बीच कराया गया था।