17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Police Bharti: युवाओं के लिए खुशखबरी! सीएम योगी का बड़ा ऐलान, यूपी पुलिस में होगी 30000 नई भर्ती

Police Bharti: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बताया कि 2017 से अब तक यूपी पुलिस में लगभग 1.56 लाख पदों पर भर्ती पूरी हो चुकी है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anurag Animesh

Feb 25, 2025

UP Police Bharti

UP Police Bharti

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। वर्तमान में 60,244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती अपने अंतिम चरण में है, वहीं अब सरकार ने 30,000 नए पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में यह जानकारी दी कि पुलिस बल को और मजबूत करने के लिए जल्द ही नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह खबर पढ़ें:-BEd: एक वर्षीय बीएड डिग्री प्रोग्राम फिर से शुरू, पीजी के बाद एक साल का होगा बीएड, केंद्र सरकार की मंजूरी

UP Police Bharti: मुख्यमंत्री ने क्या कहा?


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बताया कि 2017 से अब तक यूपी पुलिस में लगभग 1.56 लाख पदों पर भर्ती पूरी हो चुकी है। वर्तमान में चल रही 60,000 से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होने के बाद, चयनित अभ्यर्थियों को एक महीने के भीतर ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा। इसके बाद, 30,000 नए पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

UP Police: संभावित पद और योग्यता


इस आगामी भर्ती में कांस्टेबल के साथ-साथ सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) के पद भी शामिल होने की संभावना है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की जाएगी। पिछले पुलिस भर्ती के लिए तय योग्यता की बात करें तो उसी आधार पर ये योग्यताएं इस भर्ती के लिए तय हो सकती है। उस आधार पर ये योग्यताएं हो सकती हैं।

UP Police Bharti 2025: जान लें योग्यताएं


कांस्टेबल पद: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक होगा।
सब-इंस्पेक्टर (SI) पद: स्नातक डिग्री धारक अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए:

  • सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग: न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और सीना 9-84 सेमी होना चाहिए।
  • एसटी वर्ग: न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना 77-82 सेमी होना चाहिए।

महिला अभ्यर्थियों के लिए:

  • सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग: न्यूनतम लंबाई 152 सेमी
  • एसटी वर्ग: न्यूनतम लंबाई 147 सेमी

UP Police Bharti 2025: चयन प्रक्रिया


इस भर्ती में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और मेडिकल टेस्ट जैसे चरणों से गुजरना होगा।

यह खबर पढ़ें:- ICSI CS Professional Result 2024: आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2024 का रिजल्ट जारी, टॉप तीन में लड़कियों ने बनाई जगह

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग