UPSC CSE 2025 के माध्यम से कुल 979 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें IAS, IPS, IFS जैसी प्रतिष्ठित सेवाएं शामिल हैं। इसके साथ ही Indian Forest Service परीक्षा 2025 के तहत 150 रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों, "प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू" के आधार पर किया जाता है। अंतिम मेरिट लिस्ट इन्हीं तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है।