UPSC ESE 2025 Notification : UPSC परीक्षाओं से जुड़ी जरुरी खबर सामने आ रही है। यूपीएससी ने UPSC ESE 2025 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए और पर्याप्त समय देने के लिए फैसला लेते हुए UPSC ESE 2025 को स्थगित कर दिया है। दरअसल, सरकार ने फैसला किया है कि भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आइआरएमएस) में भर्ती सिविल सेवा परीक्षा (यातायात, लेखा और कार्मिक सब- कैडर के लिए) और ESE ( मैकेनिकल, सिग्नल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और दूरसंचार तथा स्टोर सब- कैडर के लिए) दोनों माध्यम से की जाएगी।