लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैक वेबसाइट के स्क्रीनशॉट
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपने ट्विटर हैंडिल से हैक वेबसाइट के स्क्रीनशॉट लेकर शेयर करना शुरू कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डिजिटल इंडिया और सूचना प्रद्योगिकी मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए तुंरत इस ठीक करने की सिफारिश की। हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि वेबसाइट हैक होने के एक दिन पहले ही आयोग ने यूपीएससी के पोर्टल पर 2018 के लिए भर्ती आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। इतनी बड़ी वेबसाइट का हैक होना कई नहीं हमारी डिजिटल सिक्यूरिटी प्रणाली पर सवाल खड़े करता है।