नई दिल्ली। UPTET 2021: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों की शिक्षक भर्ती के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन किया जाता है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, यूपीटीईटी परीक्षा 2021, 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी और 28 दिसंबर को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।