19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Education News / क्यों हो रही है IIM Ahmedabad के इस कोर्स की चर्चा? जानिए MBA से कितना अलग है 

क्यों हो रही है IIM Ahmedabad के इस कोर्स की चर्चा? जानिए MBA से कितना अलग है 

IIM Ahmedabad: इन दिनों आईआईएम अहमदाबाद अपने एक कोर्स को लेकर चर्चा में है। ये कोर्स है ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम। आइए, जानते हैं ये कोर्स के बारे में-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 4 Sep 2024, 11:05 AM IST

IIM Ahmedabad

IIM Ahmedabad: इन दिनों आईआईएम अहमदाबाद अपने एक कोर्स को लेकर चर्चा में है। ये कोर्स है ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (BPGP)। दरअसल, दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने हाल ही में आईआईएम अहमदाबाद में दाखिला लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। इसके बाद लोग इस बात की चर्चा करने लगे कि आखिर क्यों नव्या नवेली ने आईआईएम अहमदाबाद को चुना और ये कोर्स कौन सा है?

क्या है ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम? (BPGP Course Kya Hai) 

ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (BPGP) दो साल का प्रोग्राम है। ऐसे वर्किंग प्रोफेशनल्स जो अपनी स्किल्स को और निखारना चाहते हैं, वे इसमें दाखिला लेते हैं। इसके तहत उनके स्किल्स विकसित किए जाते हैं। BPGP कोर्स में वर्किंग मैनेजमेंट प्रोफेशनल बनने के गुण सिखाए जाते हैं। इस कोर्स को करने के बाद बिजनेस आदि सेक्टर में काफी फायदा मिलता है। 

यह भी पढ़ें- इग्नू में एडमिशन लेने का एक और मौका, बढ़ी दाखिले की तारीख

कौन ले सकता है इस कोर्स में दाखिला? 

ऐसे कैंडिडेट्स जिनके पास तीन साल का फुल टाइम वर्क एक्सपीरियंस हो वे इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए योग्य हैं। BPGP कोर्स में वर्किंग प्रोफेशनल और एंटरप्रेन्योर दोनों दाखिला ले सकते हैं। कैंडिडेट्स की उम्र 24 साल से कम नहीं होनी चाहिए। साथ में कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं ग्रेजुएशन की डिग्री के अलावा CA/CS/ICWA या समकक्ष डिग्री वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- राजस्थान और दिल्ली के 27 स्कूलों में मचा हड़कंप, औचक निरीक्षण पर पहुंची CBSE टीम

जानें एडमिशन का प्रोसेस (BPGP Course Admission Process)

आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) के इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए कैंडिडेट्स को IAT, CAT, GMAT, GRE में से कोई एक प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है। इन परीक्षाओंं के स्कोर के आधार पर ही दाखिला मिलता है। लिखित प्रवेश परीक्षा के साथ ही इंटरव्यू भी होगा। प्रवेश पाने के लिए इंटरव्यू में सेलेक्ट होना जरूरी है। 

कितनी होती है फीस? (IIM Ahmedabad Fees)

BPGP कोर्स की फीस 20 लाख रुपये है। ये सिर्फ ट्यूशन फीस है, इसमें आवास और अन्य सुविधाएं शामिल नहीं हैं। CAT/GMAT/GRE स्कोर से एडमिशन लेने वालों के लिए एप्लिकेशन फीस 2000 रुपये और IAT आवेदकों को 3000 रुपये का भुगतान करना होगा।