विधानसभा चुनाव के लिए 10 मार्च को मतगणना होगी। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में सरधना, सिवालखास व हस्तिनापुर विस क्षेत्रों के मतों की गिनती होगी। जबकि हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर सब्जी मंडी में मेरठ दक्षिण, मेरठ शहर, मेरठ कैंट और किठौर विधानसभा क्षेत्र की मतों की गिनती की जाएगी। दोनों स्थानों पर मतगणना को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। हर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए कुल 14 टेबिल लगाई जाएंगी। एक टेबिल पर चार कर्मियों की ड्यूटी लगेगी।