24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly election 2022: अपराधियों को टिकट देने में मुलायम से भी आगे निकले अखिलेश: महेंद्र नाथ पाण्डेय

अपराधियों को संरक्षण और टिकट देने में अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव से भी आगे निकल गये हैं। उनके प्रत्याशियों की सूची देख लें, सब सामने आ जाएगा। ये गुंडागर्दी, दंगागर्दी, अपराध और अपराधियों को समर्थन व बढ़ावा देने का ही काम किया है। केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 12 Feb 2022, 11:02 PM IST

अपराधियों को टिकट देने में मुलायम से भी आगे निकले अखिलेश: महेंद्र नाथ पाण्डेय

अपराधियों को टिकट देने में मुलायम से भी आगे निकले अखिलेश: महेंद्र नाथ पाण्डेय

UP Assembly election 2022: सरकार के भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण और टिकट देने में अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव से भी आगे निकल गये हैं। उनके प्रत्याशियों की सूची देख लें, सब सामने आ जाएगा। ये गुंडागर्दी, दंगागर्दी, अपराध और अपराधियों को समर्थन व बढ़ावा देने का ही काम किया है। सरकार में रहते अखिलेश केन्द्र की योजनाओं में रोड़ा अटकाते थे, इससे योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंचता था। लिहाजा विकास बाधित होता था। मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार में जनता को हर क्षेत्र में भारी लाभ हुआ है। योगी सरकार आने के बाद विकास कार्य चार गुना हुए हैं। उत्तर प्रदेश आज 45 परियोजनाओं में प्रथम स्थान पर है। डा. महेंद्र नाथ पाण्डेय प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: यूपी की महिला नेताओं को है असलहों का शौक, पिस्टल, रिवाल्वर रखती हैं साथ

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कार्यों का ही नतीजा है कि भाजपा को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। कहा कि प्रथम चरण के मतदान में जनता ने भाजपा के पक्ष में प्रचंड मतदान किया है। प्रथम चरण के मतदान के बाद चारों से तरफ से अच्छी खबरें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: होली तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन, बोले योगी सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक

प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों की सरकारों ने परिवार का केवल विकास किया और प्रदेश की दुर्दशा की। सपा सरकार केन्द्र की हर योजना में रोड़ा अटकाती थी। जबकि योगी सरकार ने तेजी से विकास करते हुए उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से निकाल कर देश की दूसरी सबसे बडी़ अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाया। आज उत्तर प्रदेश की जनता को केन्द्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।