
घोषणा पत्र के लिए भाजपा ने जनता से मांगे सुझाव, ईमेल व व्हाट्स ऐप नंबर जारी
लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए लगभग सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं। कोई नया नारा गढ़ रहा है तो कोई चुनावी गीत बना रहा है। इसके साथ ही घोषणा पत्र भी तैयार किए जा रहे हैं। इस घोषणा पत्र में जनता से क्या लुभावने वादे किए जाएं जिससे चुनाव में दल अपनी पार्टी का परचम लहरा सकें। भाजपा भी यूपी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र की तैयारियों में जुटी है। इसके लिए एक कमेटी तो बनी ही है, इसके अतिरिक्त जनता से भी सुझाव मांगे गए हैं। पार्टी ने इसके लिए व्हाट्सऐप नंबर 8737032031 जारी कर दिया है। और ईमेल पर भी सुझाव दे सकते हैं।
व्हाट्स ऐप नंबर और ईमेल जारी :- यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र प्रदेश की जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में गठित समिति की आयोजित बैठक में घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव और प्रस्ताव आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। वित्त मंत्री ने बताया कि कोई भी व्यक्ति व्हाट्स ऐप नंबर 8737032031 या ईमेल up. BJP .manifesto@gmail.com पर अपने सुझाव दे सकता है। साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. पुष्कर मिश्रा के नाम भी प्रस्ताव भेजे जा सकते हैं।
समिति की अगली बैठक 4 दिसंबर को :- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि, गठित समिति में राज्यसभा सांसद बृजलाल को उपाध्यक्ष व सांसद राजेश वर्मा, विजयपाल तोमर, रीता बहुगुणा जोशी, कांता कर्दम, राज्यमंत्री अतुल गर्ग, सीमा द्विवेदी तथा पुष्कर मिश्रा को भी सदस्य नामित किया गया है। समिति की अगली बैठक 4 दिसंबर को रखी गई है।
अरविंद कुमार शर्मा समिति के सदस्य :-Uttar Pradesh Assembly elections 2022 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद सदस्य और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा को भी घोषणा पत्र समिति का सदस्य नियुक्त किया है।
Updated on:
18 Nov 2021 12:11 pm
Published on:
18 Nov 2021 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
