28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में विवाद शांत, शैलजा बोलीं – कोई मतभेद नहीं

Chhattisgarh Congress Controversy छत्तीसगढ़ कांग्रेस में विवाद नया रंग पकड़ रहा था। मामला था कांग्रेस महामंत्रियों के प्रभार बदलने का। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के बयान के बाद यह विवाद थाम गया।

2 min read
Google source verification
selja.jpg

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बवाल मचा हुआ था। कांग्रेस महामंत्रियों के प्रभार बदलने को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी के बीच मनमुटाव हो गया। और छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कुछ होने की आशंका फैल गई। पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के बयान के बाद अब विवाद शांत हो गया है। कुमारी शैलजा ने कहा इस मामले में कहीं कोई मतभेद नहीं है। संगठन में अभी और बदलाव होने हैं। सभी को एक साथ किया जाएगा।



अब किसी तरह का विवाद नहीं - कुमारी सैलजा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि, पीसीसी अध्यक्ष से उन्हे फेरबदल को रद्द करने के लिए कहा था। जिसके बाद मैंने यह निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि सभी निर्णय आपस में बातचीत करने के बाद ही लिए जाते हैं। इसमें किसी तरह का विवाद नहीं है।

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ कांग्रेस में कुछ गड़बड़ है... कुमारी सैलजा ने मोहन मरकाम का पलटा आदेश, भाजपा ने कसा तंज

साथ-साथ नजर आए कुमारी सैलजा-मोहन मरकाम

सबसे खास बात यह रही कि कांकेर में बूथ चलो अभियान में प्रभारी कुमारी सैलजा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम साथ-साथ नजर आएं। दरअसलए प्रभारी सैलजा कांकेर विधानसभा क्षेत्र के नाथिया नवागांव पहुंचीं थीं।

अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने महामंत्रियों के कामकाज में बदलाव किया था। प्रभारी कुमारी सैलजा ने मरकाम को पत्र लिखकर इस बदलाव को रद्द करने के लिए कहा था। पर अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कांग्रेस का बूथ चलो अभियान का शुभारंभ

कांग्रेस का बूथ चलो अभियान का शुभारंभ बस्तर संभाग से हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में खेती घाटे का व्यवसाय बन गई। मोदी राज देश के किसानों के लिए आपदा का काल साबित हो रहा है।

यह भी पढ़े - सीएम भूपेश बघेल का भाजपा अध्यक्ष पर हमला, कहा - JP Nadda को तो खुद भाजपा गंभीरता से नहीं लेती