छत्तीसगढ कांग्रेस में कुछ गड़बड़ है... कुमारी सैलजा ने मोहन मरकाम का पलटा आदेश, भाजपा ने कसा तंज
नई दिल्लीPublished: Jun 24, 2023 01:59:33 pm
छत्तीसगढ़ चुनावी राज्य है। और कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्ता में है। छत्तीसगढ कांग्रेस में सब कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के संगठन में फेरबदल के आदेश को छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने निरस्त कर दिया। इसके बाद तो पार्टी में घमासान मच गया है।


छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा - मोहन मरकाम
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव पूर्व सत्ताधारी दल कांग्रेस में सत्ता और संगठन के बीच टकराव देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के संगठन में फेरबदल के आदेश को रद कर दिया है। इसके बाद शुक्रवार सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि वे अपने आदेश में कोई बदलाव नहीं करेंगे। इसकी समीक्षा होगी। जब तक नया आदेश जारी नहीं होता है, तब तक उनके आदेश के अनुसार महामंत्री काम करें। पर शाम होते ही उनके सुर बदल गएा। उन्होंने कहा प्रभारी का निर्देश मिला है। इसके अनुसार कार्य किया जाएगा। मोहन मरकाम के पहले आदेश के बाद कुमारी सैलजा दोपहर को दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मरकाम ने 16 तारीख को संगठन में फेरबदल का आदेश जारी किया था।