24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, वाराणसी की 4 सीटों पर महिलाओं को टिकट, देखें पूरी सूची…

कांग्रेस ने गुरुवार को UP assembly election 2022 के लिए सातवें व अंतिम चरण के मतदान की खातिर 33 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें सूबे की हॉट सीट गोरखपुर शहर से योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध चेतना पांडेय को टिकट दिया गया है। वहीं वाराणसी कैंट विधानसभा सीट से पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्र को मौका मिला है। वहीं कांग्रेस ने वाराणसी से चार महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 10 Feb 2022, 2:24 PM IST

कांग्रेस फ्लैग

कांग्रेस फ्लैग

वाराणसी. कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एक और सूची जारी कर दी है। इस सूच में 33 प्रत्याशियों का नाम है जिसमें 15 महिलाएं हैं। इस सूची में वाराणसी की शेष सभी छह सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। इसमें चार महिला प्रत्याशी हैं। बता दें कि इससे पूर्व पिंडरा और रोहनिया विधानसभा सीट के उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

पिछले चुनाव में शहर दक्षिणी से बीजेपी से हारे थे राजेश मिश्र

गुरुवार को जारी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची में वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद राजेश मिश्र को टिकट दिया गया है। डॉ मिश्र 2004 में बीजेपी के शंकर प्रसाद जायसवाल को हरा कर सांसद बने थे। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में उन्हें शहर दक्षिणी से टिकट मिला था, तब कांटे की टक्कर में बीजेपी प्रत्याशी डॉ नीलकंठ तिवारी से 17 हजार मतो से पराजित हुए थे। उस वक्त बीजेपी प्रत्याशी डॉ नीलकंठ तिवारी को 92, 2560 (51.76 फीसद) और डॉ मिश्र को 75334 (42.12 फीसद) मत मिले थे।

ये भी पढें- UP assembly election 2022: पूर्वांचल के बनारस सहित नौ जिलों की 54 सीटो पर चुनावी शंखनाद

बीजेपी के सौरभ के खिलाफ राजेश मिश्र

फिलहाल कैंट विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सौरभ श्रीवास्तव मैदान में हैं जिन्होंने पिछली बार के चुनाव में 1 एक लाख 32 हजार 609 मत (58.26फीसद) मत प्राप्त हुए थे। सौरभ ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिलकुमार श्रीवास्तव को पराजित किया था। तब अनिल श्रिवास्तव को 71283 (31.32 फीसद) प्राप्त हुए थे। इस बार अनिल श्रीवास्त चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

इन सीटों पर महिलाओं पर भरोसा

इसके अलावा कांग्रेस ने शहर उत्तरी से गुलराना तबस्सुम को टिकट दिया है जबकि शहर दक्षिणी से शहर दक्षिणी- मुदिता कपूर, अजगरा (सुरक्षित) सीट से आशा देवी, शिवपुर से गिरीश पांडेय और सेवापुरी से अंजू सिंह को मैदान में उतारा है। इस तरह कांग्रेस ने वाराणसी की आठ में से चार सीट महिलाओं को दी है।

इसके अलावा कांग्रेस ने प्रदेश की हॉट सीट बनी गोरखपुर शहर से योगी आदित्यनाथ के मुकाबले चेतना पांडेय को मैदान में उतारा है।