30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 27 मार्च को
बता दें कि राज्य में पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को है। इस चरण में 5 जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसमें पुरूलिया, झारग्राम, बांकुड़ा, पूर्वी मेदनीपुर (भाग-1) और पूर्वी मेदनीपुर (भाग-2) की सीटें शामिल हैं। बंगाल की इन 30 विधानसभा सीटों में 4 सीट दलित यानी एससी हैं, जबकि 7 सीट आदिवासी यानी एसटी हैं। सभी सीटों के लिए प्रचार अभियान गुरुवार शाम को थम गया। राज्य में कुल आठ चरणों में वोटिंग होगी, जबकि परिणाम 2 मई को जारी होगा।