8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्मचारियों के कदम मतदान केन्द्रों की ओर

लोकसभा चुनाव के लिए संत बसवेश्वर का क्षेत्र विजयपुर जिले में जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां करली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी टी. भूबालन ने कहा कि 7 मई को यानी मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए नियुक्त कर्मचारी चुनाव संबंधित सामग्रियों को लेकर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना होगए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हुबली

•

image

S F Munshi

•

Updated: 6 May 2024, 7:31 PM IST

कर्मचारियों के कदम मतदान केन्द्रों की ओर

विजयपुर शहर के सैनिक स्कूल में विजयपुर शहर तथा नागठाण क्षेत्रों को संबंधित इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) समेत अन्य सामग्रियों को वितरित किया गया। मुद्देबिहाळ, बसवनबागेवाडी, बबलेश्वर, इंडी, सिंदगी तथा देवरहिप्परगी में उन निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान को संबंधित ईवीएम, मतदाता सूची, स्यिाही आदि सामग्रियों को वितरित किया गया।

-लोकसभा चुनाव मतदान आज


विजयपुर. लोकसभा चुनाव के लिए संत बसवेश्वर का क्षेत्र विजयपुर जिले में जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां करली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी टी. भूबालन ने कहा कि 7 मई को यानी मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए नियुक्त कर्मचारी चुनाव संबंधित सामग्रियों को लेकर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना होगए।


विजयपुर शहर के सैनिक स्कूल में विजयपुर शहर तथा नागठाण क्षेत्रों को संबंधित इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) समेत अन्य सामग्रियों को वितरित किया गया। मुद्देबिहाळ, बसवनबागेवाडी, बबलेश्वर, इंडी, सिंदगी तथा देवरहिप्परगी में उन निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान को संबंधित ईवीएम, मतदाता सूची, स्यिाही आदि सामग्रियों को वितरित किया गया।

बाद में कर्मचारी तथा पुलिस कर्मियों के संग सरकारी बसों में नियुक्त मतदान केन्द्रों को रवाना होगए। जिले में शांतिपूर्वक चुनाव करवाने की तैयारी करली हैं। 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जिले में कुल 8 विधानसभा क्षेत्र हैं। विजयपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 19 लाख 46 हजार 90 मतदाता हैं। जिले में कुल 2086 मतदान केन्द्रों को स्थापित किया गया है।
…………………………………………………………….