उत्तर भारतीय हिंदुओं से अलग है दक्षिण भारतीय हिंदू
भाजपा अपने इस मुद्दे को उठा कर कितनी सफलता पा सकती है, इस बात को समझने के लिए हमें वहां के धार्मिक और सामाजिक माहौल को समझना होगा। वर्तमान में केरल में लगभग 55 फीसदी हिंदू हैं जो लेफ्ट पार्टीज तथा कांग्रेस के परंपरागत वोटर माने जाते हैं, शेष 45 फीसदी में मुस्लिम तथा क्रिश्चियन कम्यूनिटी आती है। उत्तर भारत के विपरीत दक्षिणी भारत में हिंदुओं में भाजपा का कोई बड़ा प्रभाव नहीं है, इसके साथ ही क्रिश्चियन भी भाजपा से दूरी रखना पसंद करते हैं हालांकि कुछ समय पहले लव जिहाद के मुद्दे पर कुछ ईसाई समूहों ने भाजपा का समर्थन करने की बात कही थी। जहां तक मुस्लिम वोटर्स की बात है, वे कांग्रेस को वोट करते रहे हैं लेकिन हाल के दिनों में मुस्लिम लीग की तरफ उनका रुझान बढ़ रहा है।