Kerala Assembly Elections 2021 - केरल के वर्तमान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को एक वामपंथी बुद्धिजीवी माना जाता है। मद्रास रेजिडेन्सी के एक सामान्य से मध्यमवर्गीय परिवार में जन्म लेकर केरल के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर अपने आप में बहुत ही अनोखा रहा है। केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर कई नई पहल करने वाले विजयन के जीवन के साथ कई तरह की कंट्रोवर्सीज भी रही हैं जिनके कारण उन्हें कई बार नुकसान भी उठाना पड़ा है।