Kerala Assembly Elections 2021 देश में मेट्रो मैन के नाम से प्रसिद्ध ई. श्रीधरन को भाजपा ने केरल विधानसभा चुनाव में अपना चेहरा बनाने का निर्णय लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें केरल में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रुप में भी प्रोजेक्ट किया जा रहा है, हालांकि स्वयं श्रीधरन या पार्टी ने इन खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है। अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने के लिए ई. श्रीधरन ने DMRC को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और पूरी तरह से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।