25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kerala Assembly Elections 2021 : अमित शाह ने साधा निशाना, कहा – कांग्रेस पार्टी कंफ्यूज है

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस केरल में एलडीएफ के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। लेकिन आपको ये जानने की जरूरत है कि वो बंगाल में वामपंथियों के साथ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 24 Mar 2021, 12:49 PM IST

amit_shah

केरल में अमित शाह ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केरल के थ्रिप्पुनिथुरा में बीजेपी की ओर आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कंफ्यूज पार्टी है। केरल में कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है तो पश्चिम बंगाल में कम्युनिस्ट के साथ। साफ है कि कांग्रेस के नेता और पार्टी का नेतृत्व दोनो कंफ्यूज है।

केरल की जनता एलडीएफ और यूडीएफ से परेशान

उन्होंने कहा कि केरल की जनता LDF और UDF से परेशान है। यहां की जनता बीजेपी को एक विकल्प के रूप में देख रही है। मैं केरल की जनता को भरोसा दिला सकता हूं कि इस बार हम बहुत अच्छी बढ़त के साथ केरल चुनाव में प्रदर्शन करेंगे।

बंगाल की जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में एक चुनावी जनसभा में कहा था कि जब लोगों को ममता बनर्जी की जरूरत होती है तब दीदी कहीं नहीं दिखती हैं। जब चुनाव आता है तो दीदी कहती हैं सरकार द्वारे—द्वारे। पश्चिम बंगाल में दीदी का यही खेला है। पश्चिम बंगाल का बच्चा-बच्चा दीदी का खेला जान गया है। इसलिए 2 मई को पश्चिम बंगाल की जनता दीदी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी।