5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Election Result 2023 live: MP और राजस्थान में BJP स्पष्ट बहुमत की ओर, छत्तीसगढ़ में फंस सकता है चुनाव

MP & Rajasthan Election Result 2023 live: चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जहां स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती जा रही है।

2 min read
Google source verification
photo1701582607.jpeg

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जहां स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती जा रही है। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदों को झटका लगा है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के हाथ से छिटकता हुआ दिखाई दे रहा है।

MP और राजस्थान में भाजपा तो तेलंगाना में कांग्रेस आगे

चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान की 199 सीटों में से भाजपा 104 और कांग्रेस 80 सीटों पर आगे है। 15 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। तेलंगाना में कांग्रेस 119 में से 64 और भारत राष्ट्र समिति (BRS) 42, छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर कांग्रेस 51 और भाजपा 39 सीटों पर आगे चल रही है। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां की 230 सीटों में से 131 पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है और कांग्रेस के उम्मीदवार 94 सीटों पर आगे हैं।

छत्तीसगढ़ में मुकाबला कड़ा

शुरुआती रुझानों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मुकाबला कड़ा होता जा रहा है। शुरुआती रुझानों में यहां कांग्रेस को बढ़त मिली थी, लेकिन अब यहां भाजपा 47 सीटों पर आगे आ गई है और कांग्रेस 43 सीटों पर आगे चल रही है।

MP के रुझानों को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल?
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी… आज के रुझान उसके अनुकूल हैं।" बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा 134 सीटों पर आगे चल रही है।

शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा 73 और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे चल रही है।

ये भी पढ़ें: MP और राजस्थान विधानसभा चुनाव में सिंधिया राजघराने की राजनीतिक वर्चस्व खत्म!