8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधानसभा चुनाव: हरीश चौधरी बोले- ‘निर्दलीयों को टिकट देने से ताकत दोगुनी हुई’

Rajasthan Election: राजस्थान कांग्रेस चुनाव रणनीति समिति के अध्यक्ष हरीश चौधरी का मानना है कि निर्दलीयों को टिकट दिया है तो इससे ताकत दोगुनी हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 7 Nov 2023, 10:43 AM IST

harish_chaudhary.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान कांग्रेस चुनाव रणनीति समिति के अध्यक्ष हरीश चौधरी का मानना है कि निर्दलीयों को टिकट दिया है तो इससे ताकत दोगुनी हुई है। जहां बगावत हो रही है, वह घर का मसला है, इससे निपट लेंगे। चौधरी पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हैं और अभी खुद भी बायतु से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। पेश हैं उनकी रतन दवे से बातचीत के अंश-

Q कांग्रेस जनता को सात गारंटी देने का वादा कर चुनावी मैदान में जा रही है। आपको क्या लगता है कि गारंटी देने से जनता वोट देगी?
-गारंटियां जनता के हित के लिए हैं, न कि वोट प्राप्त करने के लिए। जनकल्याण की भावना से गारंटियां दी जा रही हैं, लेकिन भाजपा की गारंटियां दो पूंजीपतियों के लिए हैं।

Q भाजपा प्रदेश में बढ़ते अपराधों और महिला अत्याचार को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है, इसका जवाब पार्टी कैसे देगी ?
-हमारी सरकार ने पहली बार निष्पक्षता से मुकदमे दर्ज करना सुनिश्चित किया है। भाजपा इसे मुद्दा बनाना चाह रही है। जनता सब समझती है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव: टिकट पाने के लिए बदली पार्टी, फिर भी रह गए ठन-ठन गोपाल

Q क्या बागी पार्टी को नुकसान पहुंचाएंगे?
-यह हमारे घर का मसला है। समझा बुझाकर मना लेंगे। आखिर हमारा सब का एक ही लक्ष्य है, सरकार रिपीट करना ।

Q निर्दलीय और बसपा से आए विधायकों को टिकट देने का विरोध हो रहा है? आप क्या कहेंगे?
-इससे हमारी ताक़त दोगुनी हुई है।

Q अभी तक चुनाव में ऐसा कोई बड़ा मुद्दा सामने नहीं आ रहा, जिस पर प्रदेश में चुनाव होगा। सबसे बड़ा मुद्दा क्या मानते हैं?
-विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा है। जो हमारी सरकार ने भरपूर किया है।

Q पार्टी चुनाव में क्या सीएम फेस घोषित करेगी?
-नहीं। हमारी पार्टी में यह परम्परा नहीं है।