अजमेर: तीन हजार से ज्यादा वाहनों को अधिग्रहित करेगा प्रशासन
आगामी 23 नवम्बर को अजमेर शहर और जिले में 1 हजार से अधिक शादियां होंगी। जिन घरों में इस अबूझ सावे पर शादी होनी है, उनका कहना है, कि हमने शादी की तारीख तय होते ही 'गाड़ियां बुक करा दी थीं। अब डर यह है कि जिन गाड़ियों को हमने बुक कराया, उन्हें कहीं प्रशासन अधिग्रहित न कर ले। प्रशासन ने वाहनों का अधिग्रहण करना शुरू कर दिया है। इससे लोगों को दूरस्थ इलाकों में बारात ले जाने में परेशानी हो सकती है। जिले करीब 3 हजार से ज्यादा वाहनों का अधिग्रहण होना है। इनमें 1500 से ज्यादा बस, कार, जीप शामिल हैं।