24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022 : योगी के इस मंत्री के खिलाफ सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराई एफआईआर

UP Assembly Elections 2022 मतदान के दिन मतदान कर्मियों को धमकाने और दरोगा को अपशब्द कहने पर योगी सरकार में मंत्री और हस्तिनापुर से भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिससके बाद मामला तूल पकड़ने लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 16 Feb 2022, 3:18 PM IST

UP Assembly Elections 2022 : योगी के इस मंत्री के खिलाफ सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराई एफआईआर

UP Assembly Elections 2022 : योगी के इस मंत्री के खिलाफ सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराई एफआईआर

UP Assembly Elections 2022 जिले में प्रथम चरण के मतदान के तहत 10 फरवरी को वोट डाले गए थे। 10 फरवरी को जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। इनमें से एक विधानसभा हस्तिनापुर भी शामिल है। हस्तिनापुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और योगी सरकार में मंत्री दिनेश खटीक चुनाव मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर गठबंधन के प्रत्याशी और सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक योगेश वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं इस विधानसभा के सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. वैभव शर्मा ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक पर गले में भाजपा के प्रतीक चिह्न वाला पट्टा डालकर एवं हाथ में मोबाइल फोन लेकर मतदान केंद्र संख्या 220 पर पहुंचने और मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारी व मतदान कर्मियों को धमकाने का आरोप लगाया है। जिस पर थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।


उल्लेखनीय है कि 10 फरवरी को शाम के समय मवाना खुर्द के प्राइमरी पाठशाला नंबर-1 में स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान अधिकारी प्रथम पर सपा व रालोद प्रत्याशी योगेश वर्मा के पैर छूने और 10 मिनट तक मतदान प्रभावित रहने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। सूचना पर जब भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक वहां पहुंचे तो वहां हंगामे की स्थिति पैदा हो गई थी। दरोगा और मतदानकर्मी प्रथम को हटाए जाने के बाद मामला शांत हुआ था।

यह भी पढ़े : UP Assembly Elections 2022 : पाकिस्तान की बेटी शमीम ने 25 साल बाद देवबंद में मतदान कर कही ये बात


इस मामले में सैक्टर मजिस्ट्रेट 22 डॉ. वैभव शर्मा ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि 10 फरवरी शाम 4.45 बजे बूथ संख्य 220 प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर भाजपा पार्टी के समर्थकों द्वारा तथाकथित रूप से मतदान केंद्र पर मतदान अधिकारी प्रथम द्वारा सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा के पैर छूने पर हंगामा किया था। जिसकी सूचना मिलने पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक मतदान केंद्र 220 पर पहुंचे। आरोप है कि मंत्री ने मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं मतदान कर्मियों को धमकाया। जो कि संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। थाना पुलिस ने कई धाराओं एफआईआर दर्ज की है।