24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022 : विधानसभा चुनावों से पहले सपा ने भी पकड़ी हिन्दुत्व की राह, बीजेपी बोली – हमारी वैचारिक जीत

UP Assembly Elections 2022 कभी मुसलमानों की हितैषी समझी जाने वाली समाजवादी पार्टी भी अब बीजेपी को चुनौती देने के लिए सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह पकड़ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 18 Sep 2021, 3:59 PM IST

samajwadi_party.jpg

लखनऊ : UP Assemble Election 2022. विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है पार्टियां जीत के हर जतन में जुट गयी हैं। समाजवादी पार्टी ने भी बीजेपी को चुनौती देने के लिए सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह पकड़ ली है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी विश्वकर्मा जयंती के मौके पर एलान किया कि यदिउनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वो विश्वकर्मा जयंती पर सरकारी छुट्टी घोषित करेंगे। साथ ही उन्होंने शिल्पकार विकास बोर्ड के गठन और भगवान विश्वकर्मा की विशाल मूर्ति लगवाने का एलान किया। इस पर भाजपा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है यह पार्टी की वैचारिक जीत है।

बीजेपी बोली संगम में डुबकी भी लगा रहे
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा है कि जो लोग पहले रोज़ा-इफ्तार पार्टी करते थे वो अब मंदिर की बात कर रहे हैं। ये हमारी वैचारिक जीत है। उन्होंने कहा कि जिनके शासन काल में कुम्भ मेले का आयोजन हुआ। लेकिन वो वहां स्नान करने नहीं गये, आज वो संगम में डुबकी लगा रहे हैं। जो कभी मंदिर देख मुंह फेर लेते थे। आज वो खुद को राम और कृष्ण का भक्त बता रहे हैं।

भगवान विश्वकर्मा का किया गुणगान
अखिलेश यादव ने भगवान विश्वकर्मा का गुणगान करते हुए कहा कि वे ऐसे भगवान हैं जिन्होंने न जाने कितनी सृष्टि की। उन्होंने कहा कि त्रेतायुग में भगवान विश्वकर्मा ने ही लंका बनायी थी और द्वापर में भगवान कृष्ण की नगरी द्वारिका का निर्माण भी विश्वकर्मा ने ही किया था।

मुख्यमंत्री, योगी हैं भी या नहीं: अखिलेश
सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि योगी जी खुद लैपटॉप नहीं चला पाते इसलिए वो बांट भी नहीं रहे। अखिलेश ने कहा कि जब गंगा में शव बह रहे थे तो सरकार ने कहो कि शव बिहार से बहकर आ रहे हैं। इन लोगों ने उल्टी गंगा बहा दी। हमें तो शक है ये योगी हैं भी या नहीं। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने सिर्फ नाम बदलने का काम किया है और कुछ नहीं।

परशुराम की मूर्ति लगवाने का भी कर चुकी है एलान
इसके पहले अगस्त में महीने में समाजवादी पार्टी ने यूपी के हर जिलों में भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाने का एलान किया था।

Report- विवेक कुमार श्रीवास्तव