4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Election 2022: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का सपा और कांग्रेस पर हमला

UP Assembly Election 2022: प्रदेश अध्यक्ष का सपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सपा ने रामभक्तों के ऊपर गोलियां चलवाई थी और हमारे देश में चाय बेचने वाले ने राम मंदिर को बनवाया है।

2 min read
Google source verification
up_bjp_chief_swatantra_dev_singh.jpg

UP Assembly Election 2022: यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को ज़िले की धामपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा और कांग्रेस पर जमकर बोला हमला। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था। कानून-व्यवस्था की हालत इतनी खराब थी कि महिलाएं घर से भी निकलने में डरती थी। उनकी सरकार में जो भी किसानों के खाते में फसल बीमा योजना के तहत रुपए भेजा जा रहा है अब वह सीधे किसान के खातों में पहुंच रहा है। पहले की सरकारों में जो भी पैसा जनता के लिए भेजा जाता था। उसमें पूरी तरीके से भ्रष्टाचार शामिल रहता था। लेकिन हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बना कर प्रदेश का विकास किया है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शिवम निजी बैंकट हाल धामपुर में पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित किया। धामपुर बीजेपी प्रत्याशी अशोक राणा के समर्थन में प्रचार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने जनता से वोट की अपील की है।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: पहले चरण के मतदान में एक दिन शेष, पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू

प्रदेश अध्यक्ष का सपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सपा ने रामभक्तों के ऊपर गोलियां चलवाई थी और हमारे देश में चाय बेचने वाले ने राम मंदिर को बनवाया है। कांग्रेस ने राम मंदिर न बने उसके लिए कोर्ट में हलफनामा तक लगा डाला था। हमारी सरकार में किसानों को सम्मान निधि दी गयी है।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: शामली की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं के पिंक बूथ हुए तैयार

केंद्र से 6000 हजार रुपये साल किसानों के खाते में जाते है।उनको कोई आज खा नही सकता है। पहले की सरकारों में भृष्टाचार होता था। पहले बेटियां सुरक्षित नही थी। बेटियों को कोई भी गुंडा उठा लेता था। लेकिन योगी जी की सरकार में कोई मुस्लिम बेटी को तो क्या तुम्हारे खेत से फावड़ा तक नही उठा पाता है। मैं आप से अपील करता हूं कि एक बार फिर से सबका साथ सबका विकास करने वाली सरकार पर भरोसा करते हुए आप बीजेपी विधायक अशोक राणा को धामपुर से विधायक बनाकर बीजेपी को मजबूत बनाने का काम करेंगे।