24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022 : चौथे चरण में अपराधिक छवि वाले और करोड़पति उम्मीदवारों की भरमार, पूजा शुक्ला सबसे कम उम्र की प्रत्याशी

UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे में चुनाव लड़ने वाले 624 में से 621 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया है। यह सभी उम्मीदवार 59 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे है। वहीं 3 उम्मीदवारों के शपथपत्र स्पष्ट न होने के कारण उनका विश्लेषण नहीं किया जा सका। चौथे चरण में पिछले तीन चरणों की अपेक्षा सबसे ज्यादा अपराधी छवि वाले उम्मीदवार मैदान में हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Amit Tiwari

•

Updated: 18 Feb 2022, 11:48 AM IST

UP Vidhansabha

UP Vidhansabha

UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) ने यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में चुनाव में 59 सीटों से लड़ने वाले 624 में से 621 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया। चौथे चरण में पिछले तीन चरणों की अपेक्षा सबसे ज्यादा आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चौथे चरण में 49 फीसदी संवेदनशील विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां 3 से उससे अधिक आपराधिक छवि के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उम्मीदवारों द्वारा घोषित आपराधिक मामले 621 में से 167 (27 %) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये है। गंभीर आपराधिक मामले 129 (21 %) है। चौथे चरण में 37 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति हैं। जबकि 210 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं से 12वीं कक्षा तक घोषित की है। जबकि 60 फीसदी उम्मीदवार स्नातक या इससे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। चौथे चरण के चुनाव में 15% यानी कि 91 महिला प्रत्याशी भी मैदान में हैं। यूपी में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी लखनऊ उत्तर विधानसभा से समाजवादी की पूजा शुक्ला हैं।

कांग्रेस-सपा में सबसे ज्यादा अपराधी छवि वाले

कांग्रेस के 58 में से 31 (53% ), सपा के 57 में से 30 (53%), बसपा के 59 में से 26 (44%), बीजेपी के 57 में से 23 (40%) और 45 में से 11 (24% ) आप पार्टी के उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषत किये हैं। वही गंभीर आपराधिक मामले में कांग्रेस के 58 में से 22 (38% ),सपा के 57 में से 22 (39% ), बसपा के 59 में से 22 (37%), बीजेपी के 57 में से 17 (30% ) और 45 में से 9 (20%) आप पार्टी के उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये है।

रविदास मेहरोत्रा पर दर्ज हैं 22 केस

चौथे चरण में उम्मीदवारों द्वारा घोषित आपराधिक मामलों में पहले स्थान पर लखनऊ से सपा उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा हैं। जिनके ऊपर 22 मामले, दूसरे स्थान पर हरोदोई जनपद के बालामऊ विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के सुरेन्द्र कुमार है जिनके ऊपर 9 मामले और तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से जल्नीश खान हैं जिनके ऊपर 5 मामले दर्ज है।

दो उम्मीदवारों पर रेप का है आरोप

9 उम्मीदवारों ने महिलाओं के ऊपर अत्याचार से सम्बन्धि मामले घोषित किये हैं। इन 9 में से 2 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर बलात्कार से सम्बन्धित मामला घोषित किया है। 5 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या से सम्बन्धित मामले घोषत किये हैं। वहीं 14 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या का प्रयास (आईपीसी-307) से सम्बन्धित मामले घोषत किये हैं।

ये भी पढ़े: ‘बुंदेलखंड के वीरप्पन’ दस्यु सम्राट ददुआ की सहानुभूति क्या इस बार भी उसके बेटे को मिलेगी

चौथे चरण में 621 में 231 हैं करोड़पति

चौथे चरण में 621 में से 231 (37%) करोड़पति उम्मीदवार हैं। जिसमें बीजेपी के 57 में से 50 (88%), सपा के 57 में से 48 (84% ), बसपा के 59 में से 44 (75%), कांग्रेस के 58 में से 28 (48%), और 45 में से 16 (36%) आप पार्टी के उम्मीदवार करोड़पति हैं। सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले शीर्ष 3 उम्मीदवारों में से पहले स्थान में आप पार्टी के लखनऊ पश्चिम विधानसभा से उम्मीदवार राजीव बक्शी है, जिन्होंने अपनी संपत्ति 56 करोड़ बतायी है। दूसरे स्थान पर सीतापुर के महोली विधानसभा सीट से सपा के अनूप कुमार गुप्ता हैं, जिनकी संपत्ति 52 करोड़ हैं। वहीं तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के हरदोई विधानसभा सीट से शोभित पाठक हैं, जिन्होने अपनी संपत्ति 34 करोड़ बतायी है। वहीं 259 (42%) उम्मीदवारों ने अपनी देनदारी घोषित की है।

60 फीसदी उम्मीदवार स्नातक या इससे ज्यादा पढ़े-लिखे

चौथे चरण में 201 (32%) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की है। जबकि 375 (60%) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की हैं। 4 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता डिप्लोमाधारक घोषित की हैं। वहीं 30 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता साक्षर और 9 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता असाक्षर घोषित की है। 2 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता घोषित नहीं की हैं।