
बीएसपी की लिस्ट जारी, कांग्रेस ने भी 125 उम्मीदवारों का किया ऐलान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में अचानक नेताओं का अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में जाने से माहौल गरम हो गया है। टिकट के चक्कर में नेता दूसरी पार्टी में न जाएं इससे बचने के लिए सपा और भाजपा से पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बताया कि, बसपा ने कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल छोड़कर बसपा में आए नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए टिकट दे दिया है। बसपा ने सलमान सईद को चरथावल विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं नोमान मसूद को गंगोह विधानसभा सीट से पार्टी का टिकट दिया है। इधर कांग्रेस ने भी 125 उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है।
सलमान सईद चरथावल विधानसभा सीट से उम्मीदवार
मुजफ्फरनगर जिले के यूपी के पूर्व गृहमंत्री रहे सईदुज्जमां के बेटे सलमान सईद कांग्रेस छोड़कर गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर के दी है। मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा कि, मुजफ्फरनगर जिले के यूपी के पूर्व गृहमंत्री रहे सईदुज़्ज़माँ के बेटे सलमान सईद ने कल दिनांक 12 जनवरी को बीएसपी प्रमुख से देर रात मुलाकात की व कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। सईद को बीएसपी ने चरथावल विधानसभा की सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
नोमान मसूद गंगोह विधानसभा सीट से उम्मीदवार
अपने अगले ट्वीट में मायावती ने लिखा कि, इनके साथ ही, सहारनपुर जिले के पूर्व केन्द्रीय मंत्री रशीद मसूद के भतीजे व इमरान मसूद के सगे भाई नोमान मसूद भी कल लोकदल छोडकर, बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। बीएसपी प्रमुख ने इनको गंगोह विधानसभा की सीट से अपनी पार्टी का उम्मीदवार भी बनाया है।
कांग्रेस की 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है। महिलाओं के नामों का एलान करते हुए प्रियंका गांधी ने कहाकि, ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा देवी को भी टिकट दिया है।
यूपी विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची में 50 महिलाएं
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने कहा, 125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों। उन्होंने कहा, पहली सूची में 40 फीसदी युवाओं को भी टिकट दिया गया है। हमारी कोशिश है कि हम इनके माध्यम से यूपी की राजनीति को नई दिशा देने में कामयाब होंगे।
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे।
Published on:
13 Jan 2022 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
