15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Election 2022 : तो अखिलेश को घर पर बैठाना जरूरी है : जेपी नड्डा

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 नड्डा कुशीनगर में आज भाजपा और निषाद पार्टी के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने कहा, जब प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए जनधन खाते खोले तब विपक्षी मजाक बना रहे थे। चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुए अखिलेश को गरीब के बैंक खाते से क्या मतलब?।

2 min read
Google source verification
UP Election 2022 : तो अखिलेश को घर पर बैठाना जरूरी है : जेपी नड्डा

UP Election 2022 : तो अखिलेश को घर पर बैठाना जरूरी है : जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सपा पर निशाना साधा और कहा कि अखिलेश यादव को गरीब के बैंक खाते से क्या मतलब। यह लोग नहीं चाहते हैं कि गरीब भी एक दायरे से बाहर निकले। इनका खाता यहां थोड़े ही है, इनका खाता तो कहीं और ही है। नड्डा कुशीनगर में आज भाजपा और निषाद पार्टी के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने कहा, जब प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए जनधन खाते खोले तब विपक्षी मजाक बना रहे थे। चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुए अखिलेश को गरीब के बैंक खाते से क्या मतलब?। इनका खाता यहां थोड़े ही है, इनका खाता तो कहीं और ही है।

तो अखिलेश को घर पर बैठाना जरूरी है

नड्डा बोले मेरा ये आरोप है कि सामजवादी पार्टी का संबंध आतंकवादियों के साथ है। मेरा ये आरोप है कि सामजवादी पार्टी के नेता गुंडों को संरक्षण देते हैं। अखिलेश के शासन में यूपी में 200 दंगे हुए और योगी जी के पांच साल में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से माफियाराज को समाप्त करना है कि नहीं। उत्तर प्रदेश में आतंकवादियों को समाप्त करना है कि नहीं। यूपी में कानून राज रहना है कि नहीं। अगर ये सब समाप्त करना है और कानून का राज रखना है तो अखिलेश को घर पर बैठाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022 : कुंडा में राजा भैया को भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा ने घेरा, दलित वोट करेंगे फैसला

भाजपा ने हमेशा गरीब, किसान का किया विकास

कुशीनगर के खड्डा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-निषाद पार्टी के प्रत्याशी विवेकानंद पाण्डेय के समर्थन में किसान इंटर कालेज में जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही गरीब, किसान तथा समाज में पिछड़े हर आदमी के विकास के लिए काम किया है। आगे की योजनाएं भी ऐसी बनी हैं कि यह लोग भी आत्मनिर्भर होंगे।

सपा सरकार ने राम भक्तों पर चलाई थीं गोलियां

अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कहा कि, जब भाजपा के नेता राम जन्मभूमि की लड़ाई लड़ रहे थे, तब सपा सरकार ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं। सैकड़ों गोलियां चलने के बाद भी खड़े थे। हमारा नारा था कि रामलला हम आएंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। ये तो आपके वोट की ही ताकत है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी कहा, हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री वोट लेने के लिए बोलते हैं झूठ

यूपी के विकास में भाजपा की विशेष भूमिका

नड्डा ने कहा कि, आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। ये आपके वोट की ही ताकत है। प्रधानमंत्री मोदी नेतृत्व में और योगी की नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश के विकास में भाजपा ने विशेष भूमिका अदा की है। अपने किए कामों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखने की ताकत किसी और पार्टी में नहीं है, सिर्फ भाजपा में ही है।