
asaduddin owaisi
उत्तर प्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर यूपी में हमारे गठबंधन की सरकार बनती है, तो दो मुख्यमंत्री और तीन उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। बता दें कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ने शनिवार को बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन की घोषणा की है।
एक दलित और एक ओबीसी समाज का होगा सीएम
ओवैसी ने गठबंधन की घोषणा करने के दौरान कहा था कि 95 प्रतिशत सीटों पर भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के उम्मीदवार खड़े होंगे। किस पार्टी के उम्मीदवार कहां से चुनाव लड़ेंगे, यह भी तय किया जा चुका है। ओवैसी ने कहा कि अगर गठबंधन को सत्ता मिलती है तो पांच साल के कार्यकाल में दो मुख्यमंत्री, जिनमें एक दलित समाज और एक ओबीसी समाज का होगा। इसके साथ ही तीन डिप्टी सीएम भी होंगे, जिनमें एक मुस्लिम समाज का होगा।
बीजेपी और भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के बीच लड़ाई
ओवैसी ने कहा कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच जो लड़ाई है, वह अब बीजेपी और भागीदारी परिवर्तन मोर्चे के बीच होगी। सपा गठबंधन तीसरे नंबर पर चला जाएगा। वहीं, बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस गठबंधन में अभी और भी दल आ सकते हैं, दरवाजे किसी के लिए बंद नहीं हैं।
Published on:
23 Jan 2022, 11:50 AM IST
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.