भाजपा भी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही
बता दें कि राज्य में भाजपा दूसरी ऐसी पार्टी है, जो इस चुनाव में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। पार्टी ने चुनाव प्रचार अभियान में पूरा दमखम लगा दिया है। सारे प्रमुख नेता और स्टार प्रचारक राज्य में जगह-जगह प्रचार कर रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जैसे प्रमुख लोग प्रचार के लिए आ चुके हैं। रविवार को एक तरफ ममता बनर्जी व्हील चेयर पर बैठकर जनता के बीच गईं थीं, तो अमित शाह ने भी कई जगह रोड शो किया। इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी चुनावी रैली को संबोधित किया।