
Simple One Electric Scooter
Simple Energy ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन के लिए एक अतिरिक्त बैटरी पैक लॉन्च करने की घोषणा की जिसके बाद बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप कंपनी के संस्थापक और सीईओ, सुहास राजकुमार ने बताया कि उन्हें इस प्रमुख ईवी मॉडल सिंपल वन के लिए अब तक 55,000 बुकिंग मिल चुकी हैं। हालांकि एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान राजकुमार ने यह भी कहा कि कंपनी इस गर्मी में अपने ग्राहकों को वन ई-स्कूटर की डिलीवरी शुरू करेगी। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, और इस साल में इस स्कूटर की पहली यूनिट ब्रिकी पर जाएगी।
बता दें, पिछले महीने कंपनी ने अपने सिंपल वन के लिए एक अतिरिक्त बैटरी पैक लॉन्च किया था जो एक बार फुल चार्ज होने पर 300 किमी से अधिक की रेंज देने का दावा करता है। इस बैटरी पैक की मदद से सिंपल वन की रेंज 1.6 kWh बैटरी पैक के साथ 235 किमी से बढ़ाकर 300 किमी कर दिया गया था। चूंकि ईवी को खरीदने में आने वाली सबसे आम समस्या रेंज है, तो कंपनी ने रेंज को ही फोकस कर एक अन्य बैटरी पैक लॉन्च कर दिया है। जो खरीदारों को रेंज की चिंता से फ्री रखता है।
रिपोर्ट के मुताबिक सिंपल वन स्कूटर कंपनी के मौजूदा माडॅल्स से मेल नहीं खाता है, बजाय इसके इसे पूरी तरह से दोबारा डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इस स्कूटर को किफायती बनाने के लिए बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म का उपयोग किया है। कंपनी के सीईओ राजकुमार के मुताबिक "हर कोई एक प्रदर्शन ई-स्कूटर नहीं चाहता है, और इसी को ध्यान में रखते हुए हम एक किफायती व ज्यादा रेंज देने वाला स्कूटर तैयार कर रहे हैं। बतौर फीचर्स इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फास्ट चार्जिंग, एक 30-लीटर ट्रंक, ऑनबोर्ड नेविगेशन के साथ एक टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट पैनल, ब्लूटूथ और 4 जी कनेक्शन, फ्रंट और रियर एलईडी लाइटिंग, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स को शामिल किया जाएगा।
Published on:
25 Apr 2022 10:56 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
